Home » मध्य प्रदेश » भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बना सकती है भाजपा,

भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बना सकती है भाजपा,

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:16 April 2019 3:05 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र)। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उमाभारती के भोपाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने से मना करने के बाद भारतीय जनता पार्टी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीवार बना सकती है। भाजपा से जुड़े उच्च पदस्थ सुत्रों ने प्रज्ञा के नाम की पुष्टि की है। आज देर रात तक नाम की घोषणा हो सकती है। सागर से राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, विदिशा से रमाकांत भार्गव, गुना-शिवपुरी से केपी सिंह के नाम तय माने जा रहे हैं। इंदौर सीट पर प्रत्याशी का नाम बाद में घोषित किया जाएगा।

भोपाल सीट बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक मानी जाती है। बीजेपी यहां 1989 से ही जीतती आ रही है। इस सीट से अंतिम बार 1984 के चुनाव में कांग्रेस से के एन प्रधान जीते थे। कांग्रेस भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम की घोषणा करीब 25 दिन पहले ही कर चुकी है। दिग्विजय सिंह के नाम की ओर भोपाल से भाजपा के प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा दावेदारी कर रहे थे। लेकिन दिग्विजय सिंह का नाम आने के बाद उनका नाम चर्चा में नहीं आया। शिवराज सिंह और उमाभारती से पार्टी ने चुनाव लड़ने कहा, लेकिन दोनों ही नेताओं ने मना कर दिया। इसके बाद पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर विचार किया।

Share it
Top