Home » मध्य प्रदेश » बयानों से विवाद में घिरीं प्रज्ञा ठाकुर की टीम बदली

बयानों से विवाद में घिरीं प्रज्ञा ठाकुर की टीम बदली

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:22 April 2019 3:12 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र) । भोपाल से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद बयानों से विवाद में घिरीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अब चुनाव प्रचार के दौरान बदली हुई नजर आएंगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके साथ रहने के लिए संगठन से जुड़े पांच लोगों की तैनाती की है।

प्रज्ञा भारती के प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही पूरे देश की राजनीति गर्माई हुई है। बयानों पर बवाल मचने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रज्ञा ठाकुर के साथ लंबी बातचीत की। शिवराज सिंह ने प्रज्ञा को राजनीतिक मर्यादाओं के बारे में तो बताया ही साथ ही उनके द्वारा दिए जा रहे बयानों के नफा-नुकसान के बारे में बताया। इसकी बानगी सोमवार को देखने को भी मिली जब प्रज्ञा अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची तो उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने प्रज्ञा भारती की टीम बदल दी है। पहले उनकी टीम में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता हमेशा उनके साथ रहते थे। नई टीम में तीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता और दो भाजपा से जुड़े वरिष्ठ लोगों को रखा गया है। इसके अलावा भोपाल से वर्तमान सांसद आलोक संजर चुनाव प्रचार के दौरान हमेशा उनके साथ रहेंगे। आलोक संजर की अनुपस्थिति में ये जिम्मेदारी पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता संभालेंगे

Share it
Top