Home » मध्य प्रदेश » कांग्रेस ने भगवा को आतंक से जोड़ने का पाप किया हैः चौहान

कांग्रेस ने भगवा को आतंक से जोड़ने का पाप किया हैः चौहान

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:23 April 2019 2:18 PM GMT
Share Post

भोपाल(ब्यूरो मप्र)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने भगवा को आतंक से जोड़ने का पाप किया है। ये हिन्दू संस्कृति है, शब्द एक है, लेकिन विद्वानों ने इसको अलग-अलग तरीके से कहा है। कांग्रेस ने हिन्दुत्व को बदनाम करने का काम किया है, हिन्दुत्व को आतंक से जोड़ा है। भगवा ने तो सारी दुनिया को एक परिवार माना है, लेकिन कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने उस संस्कृति को कलंकित और लांछित करने का प्रयास किया है, जिसको सारी दुनिया पूजती है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के स्वाभिमान को धक्का मारा है, युवाओं, नौजवानों के संकल्प को धक्का मारा है, किसानों की उम्मीदों को धक्का मारा है। अब भोपाल की जनता भी दिग्विजय सिंह तुम्हें धक्का मारकर दिखाएगी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह भोपाल के लिए विजन डाक्यूमेंट लेकर आए हैं, लेकिन उनका विजन मध्यप्रदेश के लिए क्या रहा है यह सब जानते हैं। दिग्विजय सिंह का विजन गड्ढों की सड़क, अंधेरा प्रदेश, सूखे खेत, भूखा गरीब और बेरोजगार नौजवान रहा है।

चौहान ने कहा कि गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है, चुनाव भी रिकार्ड तोड़ रहे हैं, लेकिन इनसे भी ज्यादा रिकार्ड तो राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह तोड़ रहे हैं। ये झूठ बोलने का रिकार्ड तोड़ रहे हैं। पहले राहुल गांधी चौकीदार पर अपशब्द बोलते थे, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तो अब कह रहे हैं कि चौकीदार चोर नहीं है, चौकीदार चोर नहीं है। राहुल बाबा ने किसानों की कर्जमाफी पर झूठ बोला, युवाओं से मोबाइल की फैक्ट्री खोलने का वादा कर दिया, लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया। अब दिग्विजय सिंह भी झूठ बोलने का रिकार्ड तोड़ रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस और दिग्विजय सिंह के नीचे से जमीन खिसक गई। पूरी कांग्रेस प्रज्ञा सिंह ठाकुर से भयभीत है। वे मेरी गुरु बहन हैं। उन्हें जेल में यातनाएं दी गइंर्, जेल से बाहर आने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, झूठे आरोपों में फंसाया। उन्हें जितने बेल्ट मारे और जख्म दिए हैं अब उसका हिसाब भोपाल की जनता लेगी।

Share it
Top