Home » मध्य प्रदेश » खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद प्रज्ञा ठाकुर को जेड श्रेणी की सुरक्षा

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद प्रज्ञा ठाकुर को जेड श्रेणी की सुरक्षा

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:24 April 2019 2:16 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र)। भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उन्हें अब जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। चौबीसों घंटे 22 पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद प्रज्ञा की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

प्रज्ञा ठाकुर के घर पर भी सशस्त्र पुलिस की टुकड़ी तैनात कर दी गई। प्रज्ञा के घर के अंदर और बाहर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। प्रज्ञा से मिलने आने वाली महिलाओं की भी संख्या काफी ज्यादा है। इसलिए महिला सुरक्षाकर्मी भी बंगले पर तैनात की गई हैं। प्रज्ञा से मुलाकत के लिए आने वाले सभी की तलाशी होगी, तभी वह अंदर जा सकेंगे।

चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रज्ञा के लिए सुरक्षा का ऐसा ही घेरा रहेगा। वो प्रचार के लिए जहां भी जाएंगी तो पुलिस की पायलट गाड़ी उनके साथ रहेगी। इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की सुरक्षा इसलिए बढ़ाई है, ताकि किसी भी सूरत में वो हम पर ये आरोप नहीं लगा सके कि मेरे पास माकूल सुरक्षा नहीं है।

Share it
Top