Home » मध्य प्रदेश » दिग्विजय सिंह को नहीं कहा आतंकी

दिग्विजय सिंह को नहीं कहा आतंकी

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:26 April 2019 3:06 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र)। दिग्विजय सिंह को आतंकी कहने वाले बयान पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव आयोग के संज्ञान लेने के बाद यू-टर्न ले लिया है। शुक्रवार को संघ कार्यालय समिधा में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उन्होंने कभी भी दिग्विजय सिंह को आतंकी नहीं कहा है।

माना जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का ये बयान संघ और संगठन के इशारे पर आया है। गुरुवार को सीहोर जिले में एक जनसभा के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह के लिए आतंकी शब्द का इस्तेमाल किया था। इस पर चुनाव आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। साथ ही सीहोर जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

अपने चुनाव अभियान के दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस नेता और प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने कहा था ऐसे आतंकी का समापन कीजिए।

Share it
Top