Home » मध्य प्रदेश » केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण

👤 Veer Arjun | Updated on:18 Sep 2019 4:11 AM GMT

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण

Share Post

मुरैना। बाढ़ से घिरे आधा दर्जन गांवों के लोगों को निकालने के लिये दलों द्वारा किये जा रहे रेस्क्यू से अवगत होने के लिये केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर आज अम्बाह, पोरसा क्षेत्र में चम्बल किनारे पहुंचे। राहत शिविरों में रह रहे लोगों का हालचाल भी जाना, उन्होंने राहत सामग्री का वितरण भी बाढ़ पीडि़तों को किया। वहीं पीडि़त लोगों की सहायता के लिये मुख्यमंत्री को भी पत्र केन्द्रीय मंत्री द्वारा लिखा गया है। विदित हो कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माताजी का देहांत कुछ दिवस पूर्व हुआ है, लेकिन बाढ़ से घिरे लोगों की पीड़ा को देखते हुये वह आज मुरैना आये और देर रात तक चम्बल किनारे के गांवों में लोगों से मिलते रहे। उन्होंने लोगों को ढांढस बंधाया कि उनके नुकसान की भरपाई के लिये कार्यवाही की जावेगी। मानव की जान बचाना उनका प्रथम उद्देश्य है। राज्य सरकार द्वारा पीडि़तों की राहत के लिये केन्द्र से राशि मांगने पर सहयोग किया जावेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के मालवा अंचल तथा राजस्थान के क्षेत्रों की बारिश के कारण क्षमता से अधिक भर गये बांधों से पानी सूचना देकर ही छोड़ा गया है। राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। श्री तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी लोगों की मदद करने को कहा है। आज सैना की चार अतिरिक्त टुकडियों के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के दलों द्वारा आधा सैकड़ा से अधिक दलों द्वारा रेस्क्यू कर 2 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं जिला कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास द्वारा केन्द्रीय मंत्री को दलों द्वारा किये जा रहे रेस्क्यू तथा राहत शिविरों में लोगों की की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने भी सुरक्षा के लिये की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

Share it
Top