Home » मध्य प्रदेश » अपराधों पर अंकूश लगाना पुलिस की पहली पाथमिकताः पुलिस अधीक्षक

अपराधों पर अंकूश लगाना पुलिस की पहली पाथमिकताः पुलिस अधीक्षक

👤 admin5 | Updated on:18 Aug 2017 3:49 PM GMT
Share Post

योगेन्द्र मेहता

नागदा। नागरिकों की सुरक्षा एवं अपराधों पर अंकूश लगाना पुलिस की पहली पाथमिकता होती है। वर्तमान समय में अपराधों के बदलते स्वरूप को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस भी हाईटेक हुई है तथा किसी भी पकार का अपराध क्यों न हो पुलिस उस पर लगाम लगाने में सक्षम है।
यह बात नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने नागदा पवास के दौरान मिडिया से चर्चा के दौरान कही। एसपी श्री अतुलकर ने कहा कि वर्तमान समय में अपराधी भीडभाड वाले क्षेत्रों को ज्यादा निशाना बना रहे हैं इस हेतु पुलिस भी अपनी रणनीति में बदलाव लाई है तथा सभी थाना क्षेत्रों को निर्देश दिये गये हैं कि वह समय में बदलाव कर नगर की सीमाओं पर सायं 5 से 10 बजे के बीच सघन चैकिंग पाईंट लगाये साथ ही व्यस्तम बाजारों में पुलिस अधिकारी स्वयं जवानों के साथ पैदल गश्त करे जिससे की चेन स्नेचिंग एवं अपराधों को रोका जा सकेगा।
एसपी श्री अतुलकर ने कहा कि उज्जैन जिले में अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक धार्मिक आयोजन होते हैं। पुलिस पशासन पत्येक आयोजन में पूर्ण सुरक्षा पदान कर रहा है तथा कानून व्यवस्था एवं साम्पदायिक सौहार्द बना रहे इस और विशेष ध्यान रखा जा रहा है। एक पश्न के उत्तर में आपने कहा कि नागरिकों का सहयोग यदि अधिकारियों को मिलता है तो राजनीतिक दबाव काम नहीं कर पाता है। 10 वर्षो के सेवाकाल में कभी भी किसी भी पकार का दबाव पहसुस नहीं किया
एक पश्न के उत्तर में एसपी श्री अतुलकर ने कहा कि नगर में मादक पदार्थो गांजा, अफीम, अवैध दारू की बित्रढाr पर सख्ती से रोक लगायी जावेगी तथा आम नागरिक भी यदि उनके क्षेत्रों में इस पकार की गतिविधि संचालित हो रही हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दें, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जावेगा तथा तत्काल ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जावेगी। नगर में संचालित होने वाले होटलों एवं लॉजों की सघन जांच किये जाने के आदेश भी एसपी ने स्थानिय अधिकारियों को दिये हैं।
पुलिस अधीक्षक के समक्ष नगर में हुई बडी चोरी की वारदातों एवं नगर के सबसे व्यस्त महात्मा गांधी मार्ग पर हुए बम काण्ड का मुद्दा भी उठा। जिसको एसपी अतुलकरन ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि विगत समय में जितनी भी चोरी की वारदातें हुई है उनकी समीक्षा की जावेगी साथ बम काण्ड की फाईल को मंगा कर उसकी भी समीक्षा की जावेगी।
एसपी ने कहा कि नगर सुरक्षा समिति की सूची को पुर्नगठित कर समिति सदस्यों को थाना स्तर पर पहचान पत्र जारी किये जावेंगे। इस हेतु जिला स्तर पर आदेश जारी किया जावेगा। साथ ही समिति में अपराधिक तत्वों के होने की बात सामने आने पर उन्होंने कहा कि नगर सुरक्षा समिति में से ऐसे सदस्यों को बाहर किया जावेगा जिनके विरूद्ध अपराधिक पकरण दर्ज हैं। उन्होंने कार्य करने वाले युवकों को ही नगर सुरक्षा समिति में रखे जाने पर जोर दिया। एसपी श्री अतुलकर ने मण्डी थाने के सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों से भी मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को भी जाना।
नवागत एसपी के पथम नगर आगमन पर किराना व्यापारी संघ द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए पाँच सुत्रीय सुझाव पत्र भी उन्हें सौपा। जिसमें कहा गया कि नागदा उज्जैन के बाद जिले का दुसरा सबसे बडा शहर है तथा यहाँ एक लाख पचास हजार की आबादी होने से यहाँ सप्ताह अथवा पखवाडे में एक दिन अतिरिक्प पुलिस अधीक्षक की सेवाऐं पदान की जावे। इसी पकार थानों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जावें, यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से अस्त-व्यस्त हो चुकी है। यहाँ पूर्व में दो ट्राफीक पुलिस अधिकारी थे। परन्तु एक की सेवानिवृत्ती हो जाने से वर्तमान में पुरे नगर की ट्राफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी एक जवान पर आ गयी है। अतः पर्याप्त यातायात पुलिस अधिकारियों की नियुक्पि की जावे। पूर्व में की गई घोषणानुसार नगर में सीसीटीवी केमरे लगाये जावें।
नागदा शहर का पुलिस थाना आईएसओ होकर पूर्ण रूप से व्यवस्थित था। उक्प आईएसओ मापदण्डों का पालन कराया जावे। इस अवसर पर संगठन के संरक्षण मनोज राठी, अध्यक्ष बाबुलाल धनोतिया, राजेन्द छिपानी, सुरेन्द कांकरिया, किशोर सेठिया, पंकज नामदेव, देवेन्द सेन, महेन्द राठौड आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर एसपी श्री अतुलकर ने एक पौधा भी थाना परिसर में रोपा।
एसपी श्री अतुलकर का मुस्लिम समाज के गनी मोहम्मद, नागदा व्यापारी संघ पदाधिकारी दिलीप कांठेड, सज्जन शेखावत के अलावा गोरधन यादव, राकेश रघुवंशी, फ्ययाज लाला, विजय पोरवाल, श्यामसिंह रघुवंशी आदि व्यापारियों एवं अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्प पुलिस अधीक्षक मनीश खत्री, सीएसपी मानसिंह परमार, थाना पभारी अजय वर्मा, केके चौबे आदि भी उपस्थित थे।

Share it
Top