Home » मध्य प्रदेश » केमिकल श्रमिक कांति यूनियन की साधारण सभा सम्पन्न

केमिकल श्रमिक कांति यूनियन की साधारण सभा सम्पन्न

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:18 March 2018 7:49 PM GMT
Share Post

नागद़ा,(वीअ)। केमिकल डिविजन में कार्यरत केमिकल श्रमिक त्रढांति यूनियन (हिन्द मजदूर सभा) की साधारण सभा की बैठक स्थानिय मनकामेश्वर मंदिर पांगण में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री आनन्द दीक्षित ने बदलती हुए औद्योगिक नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा श्रमिक कानूनों एवं औद्योगिक नितियों में भारी परिवर्तन किया जा रहा है। जिसके तहत तमाम श्रमिक विरोधी कानून बनाने के पयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि हमें एकजुट और सचेह होकर इन पयासों को विफल करना है।
सभा में अतिथि के रूप में उपस्थित ग्रेसिम (एचएमएस) के महामंत्री जगमालसिंह राठौर ने अपने ओजस्वी उद्बोधन के माध्यम से श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी एकजुट होकर ही श्रमिक साथियों का भला और श्रमिकहितों का संरक्षण कर सकते हैं। आपने कहा कि उद्योगों को सुरक्षित रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी हैं। श्री राठौर ने कहा कि देखने में आता है कि आएदिन उद्योगों के विरूद्ध विभिन्न पकार के दुश्चत्रढ चलाकर उद्योगों को क्षति पहुँचाने का पयास किया जाता है, यह उचित नहीं है। उन्होंने श्रमिकों का आव्हान करते हुए कहा कि उद्योगों के निरंतर चलते रहने से ही नगर और नगरवासियों की भलाई है यदि उद्योगों को कोई हानि हुई तो निश्चित ही नागदा नगर के सभी वर्गो की हानि होगी। हम सभी मिलकर श्रमिकों के हक और अधिकारों के लिए हर तरह, हर संभव पयास करेंगे ताकि सभी साथियों को रोजगार निरंतर और व्यवस्थित बना रहे। बैठक के आयोजन पबंधन में श्याम किशोर एवं शंकरलाल शुक्ला की मुख्य भूमिका रही। बैठक को यूनियन के अध्यक्ष छविराम शर्मा, भुवनेश सविता, मनोजसिंह, गोपीराम जोशी, सुरेश कटारिया, पहलादसिंह पण्ड्या, लतिफ खान, सरजू पसाद आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता श्री शर्मा ने कि तथा संचालन सुरेश उपाध्याय ने किया।
उक्प जानकारी कार्यालय मंत्री रोहित शर्मा ने दी।

Share it
Top