Home » मध्य प्रदेश » कार्यवाही नहीं होने पर कांग्रेस ने दी एसपी व आईजी कार्यालय के घेराव की चेतावनी

कार्यवाही नहीं होने पर कांग्रेस ने दी एसपी व आईजी कार्यालय के घेराव की चेतावनी

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:13 May 2018 3:08 PM GMT
Share Post

योगेन्द्र मेहता

नागदा। शिष्टाचार की बात करने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष व सांसद पतिनिधि धर्मेश जायसवाल द्वारा नगर पालिका कर्मचारी बदीलाल मेहता के साथ की गई मारपीट पर मौन धारण कर उल्टा सत्ता की सारी ताकत भाजपा नेता पर पकरण नहीं दर्ज हो इसलिए लगा दी। यह बात पदेश कांग्रेस महासचिव दिलीपसिंह गुर्जर ने कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित धरना पदर्शन आंदोलन के दौरान कहीं।
कांग्रेस नेताओं पर बिना अपराध के ही पकरण लादे एवं भाजपा नेताओं पर पुलिस का रवैया कुछ और क्यों ?श्री गुर्जर ने कहा कि बिगडती कानून व्यवस्था की जिम्मेदार पुलिस पशासन है, कमजोर वर्गो पर हो रही मारपीट का पुलिस पकरण दर्ज नहीं कर रही है। वहीं कांग्रेस जनपतिनिधियों पर झुठी शिकायत करने पर ही पकरण दर्ज कर दिया जाता है। पार्षद योगेश मीणा व उनके वार्डवासी के मध्य हुई कोई घटना को भाजपा द्वारा इतना बडा रूप दिया गया कि धरना आंदोलन और पुतला दहन तक किया गया। वहीं आज उनके सांसद पतिनिधि द्वारा नगर पालिका कर्मचारी से की गई मारपीट पर समस्त भारतीय जनता पार्टी चुप्पी साधे हुए है। पत्रकार पवन जाट पर हुए हमले की हम निंदा करते है एवं शासन, पशासन से मांग करते है कि आरोपीयों पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाये।
धरना आंदोलन को शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने सम्बोधित करते हुए कहां कि चाल, चरित्र, चेहरा वाली भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र व चेहरा उनके पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के कारनामों से आम जनता के बीच उजागर हो रहा है। पुलिस पशासन द्वारा भाजपा की गुण्डागिर्दी को खुलकर संरक्षण दिया जा रहा है। बदीलाल मेहता के साथ हुई मारपीट पर मात्र अदमचैक काटना कहीं न कहीं यह स्पष्ट होता है कि पुलिस पशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। अवैध उत्खनन माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हो गये है कि पत्रकारों को नहीं बक्शा जा रहा है तो आम जनता की क्या हैसियत होगी ? यह समझा जा सकता है। धरना पदर्शन को महिला कांग्रेस पदेश महासचिव निशा चौहान, पार्षद योगेश मीणा, संदीप चौधरी, कमलेश चावण्ड, पूर्व पार्षद राजेन्द गुर्जर, औमपकाश मौर्य, युकां नेता नरेन्द गुर्जर, दिनेश ररोतिया, अय्युब कामरेड, आशाराम चौहान, बदीलाल अहिरवार, विरम गुर्जर, पवन गुर्जर आदि ने भी सम्बोधित किया। धरने का संचालन पार्षद पमोदसिंह चौहान ने किया। आभार महेन्द यादव द्वारा माना गया। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन के नाम ज्ञापन नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन पार्षद जगदीश मिमरोट द्वारा किया गया।

Share it
Top