Home » मध्य प्रदेश » दतिया में मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण

दतिया में मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:15 Jun 2018 2:36 PM GMT
Share Post

भोपाल ः(ब्यूरो मप्र)।. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया में 700 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। इनमें पशु चिकित्सा महाविद्यालय के भूमिपूजन के अलावा दतिया मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उदगवां समूह जल प्रदाय योजना, शहरी पेयजल योजना सेवढ़ा लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ 40 लाख की लागत से मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना का लोकार्पण किया।

सीएम शिवराज ने कहा, "गरीबी हटाने के नारे लगते रहे, लेकिन कोई अंतर नहीं आया। मैंने गरीबी हटाने के लिए रास्ता अपनाया कि गरीब की बुनियादी जरूरतें पूरी करो और उसे आर्थिक रूप से सशक्त किया जाए। इसलिए मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल) की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि भगवान ने ये धरती, पानी, जंगल और अन्य सभी संसाधन सभी के लिए बनाई, लेकिन कुछ लोग अमीर होते गए और बाकी गरीब होते गए। जन कल्याण योजना के माध्यम से अमीरी-गरीबी की खाई पाट रहे हैं। अमीर से टैक्स लेकर गरीब भाई-बहनों को सुविधाएं दे रह। - मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण योजना मेरे दिल से निकली योजना है। मेरी आत्मा से निकली योजना है। ये दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। अगर इस योजना से गरीबों का कल्याण होता है तो मैं अपना जीवन सफल मान लूंगा। जन कल्याण योजना का अधिक से अधिक लाभ लें। यह आपकी योजना है। इसे आपको सफल बनाना है। अगर कोई इसमें किसी तरह की गड़बड़ी करता है तो मुझे तुरंत बताएं। गड़बड़ी करने वाले की तुरंतछुट्टी होगी।

Share it
Top