Home » मध्य प्रदेश » आतंकी 16 साल बाद फिर खड़ा हुआ, इसके समापन के लिए संन्यासी खड़े हैं: प्रज्ञा ठाकुर

आतंकी 16 साल बाद फिर खड़ा हुआ, इसके समापन के लिए संन्यासी खड़े हैं: प्रज्ञा ठाकुर

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:25 April 2019 2:56 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र)। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि आतंकी के समापन के लिए संन्यासी मैदान में आए हैं। मैं उस आतंकी के कर्मों का प्रत्यक्ष प्रमाण आपके सामने हूं। 16 साल पहले उमा भारती ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया था। प्रज्ञा ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि अबकी बार हम उसका ऐसा हाल करेंगे कि वो फिर से खड़ा नहीं हो सकेगा। लोकसभा में चुनाव में प्रज्ञा का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है।

प्रज्ञा ठाकुर ने सीहोर की सभा में कहा, ''उसने प्रदेश के लोगों को बेरोजगार कर दिया। यहां के गन्ना किसानों की हालत आज कैसी है इसके पीछे सिर्फ एक व्यक्ति जिम्मेदार है। यहां जो उद्योग थे उन्हें वो अपने क्षेत्र में ले गया और यहां के लोग बेरोजगार हो गए।''

Share it
Top