Home » मध्य प्रदेश » मध्य प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार

मध्य प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:9 May 2019 3:15 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र) । देश के छठे और प्रदेश के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार की शाम छह बजे थम जाएगा। इस चरण में मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा क्षेत्रों में 12 मई को मतदान होगा। इस लोकसभा चुनाव में देश की सबसे चर्चित भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिए भी मतदान होगा। यहां से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मैदान में हैं।

12 मई को छठवें चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में मतदान होना है। 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने छठे चरण में 8 में से 7 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। कांग्रेस को यहां से सिर्फ एक सीट गुना-शिवपुरी पर जीत मिली थी। प्रदेश में पहले चरण में 29 अप्रैल को छह सीटों पर 74.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 6 मई को सात सीटों पर 69.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। 12 मई को तीसरे और 18 मई को आखिरी चरण में आठ-आठ सीटों पर मतदान होगा।

Share it
Top