Home » मध्य प्रदेश » सात दिन में 6 किसानों ने की आत्महत्या

सात दिन में 6 किसानों ने की आत्महत्या

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:11 May 2018 2:47 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र)। मध्य प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर छह किसानों ने खुदकुशी कर ली। कांग्रेस ने 7 दिनों में 6 किसानों की आत्महत्या पर प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस के गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों की आत्महत्या को प्रदेश और सरकार के लिए शर्म बताया है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री मुरलीधर पाटीदार ने किसानों की आत्महत्या पर अजीबोगरीब बयान देकर विवाद पैदा कर दिया है। बड़वानी में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि किसानों की खुदकुशी के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है, इसका कारण खुद किसान ही जानता है क्या हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करके कहा कि शिवराज जी, देश की राजनीति, कर्नाटक की चिंता छोड़, अपने प्रदेश की चिंता कीजिए..जिसके लिये मध्य प्रदेश की जनता ने आपको चुना है। 6 दिन में 6 किसानों ने आत्महत्या की है। शेखचिल्ली के सपने छोड़, वास्तविक धरातल पर जवाबदारी निभाइए।

Share it
Top