Home » मध्य प्रदेश » राज्य शासन ने वापस लिए विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर पर दर्ज 7 मुकदमे

राज्य शासन ने वापस लिए विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर पर दर्ज 7 मुकदमे

👤 Veer Arjun | Updated on:12 Sep 2019 4:25 AM GMT

राज्य शासन ने वापस लिए विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर पर दर्ज 7 मुकदमे

Share Post

बुरहानपुर । राजनीति में रहने का नेताओं को कितना फायदा होता है इसके उदाहरण समय समय पर सामने आते हैं। ताजे मामले में राज्य शासन ने बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह पर दर्ज 9 में से 7 मामले वापस ले लिए हैं। अब उन पर केवल दो ही केस बाकी हैं।

इसे लेकर बुधवार को बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह शेरा भैया के भतीजे ने पत्रकार वार्ता लेकर कहा कि यह सारे मामले भाजपा ने राजनीतिक द्वेश के चलते दर्ज कराए थे, लेकिन राज्य शासन ने सात मामलों में क्लीन चिट दे दी है। शेष दो मामलों में भी कानून पर विश्वास है कि कानून हमारे साथ न्याय ही करेगा। राज्य शासन ने सभी सातों मामलों को राजनीतिक मामले मानकर खत्म कर दिया है।

10 केस दर्ज होने पर किया जाता है जिला बदर

पुलिस 10 केस दर्ज होने पर आमतौर पर आरोपित व्यक्ति को जिलाबदर करती है। हालांकि गंभीर अपराध होने पर दो तीन केस में भी कईं बार जिला बदर कर दिया जाता है। विधायक सुरेंद्रसिंह पर नौ मामले चल रहे थे। हालांकि यह मामले गंभीर नहीं थे। न ही आपराधिक प्रवृित्त के। यही कारण है कि राज्य शासन ने सात मामले वापस ले लिए।

Share it
Top