Home » मध्य प्रदेश » दिग्विजय के बयान पर बवाल, भाजपा नेता ने की हिंदू धर्म से निकालने और मंदिर में प्रवेश पर रोक की मांग

दिग्विजय के बयान पर बवाल, भाजपा नेता ने की हिंदू धर्म से निकालने और मंदिर में प्रवेश पर रोक की मांग

👤 manish kumar | Updated on:18 Sep 2019 9:32 AM GMT

दिग्विजय के बयान पर बवाल, भाजपा नेता ने की हिंदू धर्म से निकालने और मंदिर में प्रवेश पर रोक की मांग

Share Post

भोपाल । विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दिग्विजय सिंह द्वारा भगवावस्त्र धारियों को लेकर दिए बेतुके बयान के बाद राजीनीति गरमा गई है। मप्र के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने तो दिग्विजय सिंह को हिन्दू धर्म से बाहर निकालने और मंदिरों में प्रवेश पर रोक लगाने तक की बात कह डाली है।

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने दिग्विजय को हिन्दू विरोधी बताया। उन्होंने साधु संत और मंदिर प्रशासकों से दिग्विजय सिंह के मंदिर जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। साथ ही विश्वास सारंग ने संतों से अपील की है कि दिग्विजय सिंह अगर मंदिर जाएं तो उनका बहिष्कार करें। भाजपा नेता यही नहीं रुके उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह ने संतों का अपमान किया है। वे जाकिर नाईक के प्रवक्ता की तरह बयान दे रहे हैं।

इससे पहले बुधवार को शिवराज ने भी दिग्विजय सिंह पर हमला बोला था। शिवराज ने दिग्विजय के विवादित बयान पर कहा था कि दिग्विजय सिंह की परेशानी अलग है। जमीन बची नहीं, आधार है नहीं, अब खुद को जिंदा रखना है, इसीलिए ऐसे बयान देते हैं ताकि लोग उनसे सवाल पूछें। लोग दिग्विजय को याद रखें।दिग्विजय सिंह को कोई आधार जानकारी नहीं होती, उन्हें सिर्फ बयान देना होता है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भोपाल में आयोजित संत समागम में दिग्विजय सिंह ने भगवा वस्त्रधारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान के बाद से ही कांग्रेस की किरकिरी हो रही है, वहीं भाजपा बयान को लेकर आक्रामक हो गई है। एजेंसी/हिस

Share it
Top