Home » मध्य प्रदेश » आगर विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, भाजपा में शोक की लहर

आगर विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, भाजपा में शोक की लहर

👤 manish kumar | Updated on:30 Jan 2020 5:29 AM GMT

आगर विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, भाजपा में शोक की लहर

Share Post

भोपाल। मध्य प्रदेश की आगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ईलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सास ली। मनोहर ऊंटवाल के निधन का सामाचार मिलते ही आगर समेत पूरे प्रदेश में भाजपा पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का खबर मिलते ही उनके कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उनके घर पर लगना शुरू हो गया है। मनोहर ऊंटवाल आगर से 2013 के बाद 2018 में भी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने मनोहर ऊंटवाल के निधन पर दुख जताते हुए उनके निधन को मप्र के अपूर्णीय क्षति बताया है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा '@BJPyMP के प्रदेश महामंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, आगर से विधायक और अत्यंत लोकप्रिय नेता, जो सहज, सरल और समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे, श्री मनोहर ऊंटवाल जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज ही सवेरे श्री मनोहर ऊंटवाल जी ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से मध्यप्रदेश की जनता ने अपने प्रिय सेवक को खोया है। उनका पूरा जीवन प्रदेश एवं देशवासियों की सेवा में समर्पित रहा। उनका निधन पूरे मध्यप्रदेश की क्षति है। श्री मनोहर ऊंटवाल जी मेरे व्यक्तिगत मित्र थे, भाई थे, निकट सहयोगी थे। @BJPyMP ने अपने प्रिय कार्यकर्ता को खोया है और मैंने अपने व्यक्तिगत मित्र को। भगवान उनके परिवार को यह असह्य वेदना सहने की शक्ति दे। बड़े गौर से सुन रहा था ज़माना, तुम ही सो गए दास्ताँ कहते, कहते।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मनोहर ऊंटवाल के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा '@BJPyMP के प्रदेश महामंत्री एवं आगर विधायक भाई मनोहर ऊंटवाल का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है। मैं स्तब्ध हूँ, यह सूचना अत्यंत दु:खद है, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने का संबल दे ॐ शांति। मनोहर ऊंटवाल जी का निधन का भाजपा परिवार की व्यक्तिगत क्षति है। भाजपा के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ,मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री, सांसद, चार बार विधायक व @rssorg के एक आदर्श स्वयंसेवक के रूप में आजीवन आपने राष्ट्र की सेवा की है'।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने शोक संदेश में कहा 'सादर श्रद्धांजलि !!! मेरे साथी और आगर-मालवा के भाजपा विधायक श्री मनोहर ऊंटवाल जी का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को ये अपार दु:ख सहने का साहस दे। ॐ शांति'!

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने मनोहर ऊंटवाल के निधन पर परिवा के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा 'भाजपा विधायक दल परिवार के सदस्य और @BJPyMP के प्रदेश महामंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल जी के दुखद निधन का समाचार मिला। मन व्यथित है, और दुखी है। उनका असामयिक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान दें। ॐ शांति...'।

Share it
Top