Home » देश » कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से प्रियंका ने की चुनावी रणनीति पर चर्चा

कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से प्रियंका ने की चुनावी रणनीति पर चर्चा

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:19 April 2019 5:36 PM GMT
Share Post

अमे"ाr (भाषा)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस को मजबूत करें और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जितायें।प्रियंका ने गौरीगंज में पार्टी नेताओं के साथ बै"क में कहा, पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जा कर कांग्रेस को मजबूत करें और राहुल को भारी मतों से जितायें। प्रियंका ने यहां गौरीगंज में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चुनाव के बारे में चर्चा की और चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं की तैयारी पर बिन्दुवार जानकारी हासिल की।कार्यकर्ताओं को नये लक्ष्य देते हुए प्रियंका ने करीब पांच घंटे तक कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा की।प्रियंका ने एक-एक कर कांग्रेस के वरिष्" स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत की और मौजूदा हालात की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि अमे"ाr से राहुल गांधी चौथी बार चुनाव मैदान में हैं।

Share it
Top