Home » देश » नेपाल से रोलपा लिवांग-दिल्ली बस सेवा आज से शुरू

नेपाल से रोलपा लिवांग-दिल्ली बस सेवा आज से शुरू

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:16 Oct 2017 10:16 AM GMT

नेपाल से रोलपा लिवांग-दिल्ली बस सेवा आज से शुरू

Share Post

काठमांडू। नेपाल के रोलपा जिला मुख्यालय के लिवांग से नई दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा आज से शुरू हो गई। इस बस सेवा से रोलपा के लोगों को नई दिल्ली जाने में आसानी होगी। यह बस सेवा प्रत्येक बुधवार उपलब्ध होगी। दिल्ली जाने वाली बस वाया रोलपा, लिवांग, पीयूथान, भालुवांग और नेपालगंज होते हुए जाएगी। हिमालयन टाइम्स में आज लिवांग से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि द रोलपा ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड यह बस सेवा शुरू की है। कंपनी ने बताया कि सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से रोलपा के लिए यह बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इससे पहले, इस कंपनी ने काठमांडू, नेपालगंज और डांग सहित अन्य शहरों से नई दिल्ली के लिए दिन और रात कोच बस सेवा शुरू की थी। कंपनी ने जिले में पहली बार ऑनलाइन टिकट प्रणाली भी शुरू की है।

Tags:    
Share it
Top