Home » देश » विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:14 Sep 2017 9:24 AM GMT

विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Share Post

नोएडा, सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने आज सुबह फांसी लगा कर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। 23 वर्षीय महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि दिल्ली के घड़ौली गांव निवासी आंचल की शादी डेढ़ साल पहले सूरजपुर कस्बा में रहने वाले रवि के साथ हुई थी। आज सुबह आंचल अपने घर में फंदे से लटकी मिली।

उसके ससुराल वालों ने गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगेगा। रिपोर्ट में आने के बाद ही पता चलेगा कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Tags:    
Share it
Top