Home » देश » मध्यप्रदेश पर्यटन को मिलाबेस्ट टूरिज्म अवार्ड

मध्यप्रदेश पर्यटन को मिलाबेस्ट टूरिज्म अवार्ड

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:28 Sep 2017 11:36 AM GMT

मध्यप्रदेश पर्यटन को मिलाबेस्ट टूरिज्म अवार्ड

Share Post

भोपाल, मध्यप्रदेश को इस वर्ष लगातार तीसरी बारबेस्ट टूरिज्म स्टेटका राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार को लगातार तीन बार पाने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। आधिकारिक तौर पर आज यहां बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोहमें मध्यप्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा को यह पुरस्कार प्रदान किया। विश्व् पर्यटन दिवस के मौके पर हुये इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश को एक बार फिर एक साथ 10 राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुए। राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मध्यप्रदेश में आयोजित जल-महोत्सव हनुवंतिया को मोस्ट इनोवेटिव टूरिस्ट प्रोडक्ट और मध्यप्रदेश पर्यटन को कोबेस्ट स्टेट फॉर एडवेंचर टूरिज्मका राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुआ। चंदेरी को बेस्ट हेरिटेज सिटी , खरगौन कोसिविक मैनेजमेंट ऑफ टूरिस्ट डेस्टिनेशन ऑफ इंडियाका, उज्जैन रेलवे स्टेशन कोटूरिस्ट फ्रेंडली रेलवे स्टेशनऔर इंग्लिश कॉफी टेबल बुक को एक्सिलेंस इन पब्लिशिंग का राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार बेस्ट फिल्म प्रमोशन फ्रेंडली स्टेटायूनियन टेराटोरी में फिल्म प्रमोशन पॉलिसी का राष्ट्रीय अवार्ड भी मध्यप्रदेश पर्यटन को प्राप्त हुआ। सिंहस्थ 2016 में मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा प्रकाशित हिन्दी ब्रोशर को एक्सिलेंस इन पब्लिशिंग इन हिन्दी ब्रोशर का राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुआ। बेस्ट वाइल्ड लाइफ गाइड का राष्ट्रीय पुरस्कार पचमढ़ी के सईब खान को प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पर्यटन निगम को लगातार तीसरे साल पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुए हैं। 2015 के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन को पांच और 2014 के लिए छह राष्ट्रीय अवार्ड सहित अन्य अवार्ड प्राप्त हुए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यटन निगम को अवार्ड मिलने पर खुशी जाहीर करते हुए ट्वीट के जरिये निगम की पूरी टीम को इसके लिये बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है, पर्यटन दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश पर्यटन निगम को 10 राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने पर हार्दिक बधाई।

Tags:    
Share it
Top