Home » देश » हनीप्रीत ने किया कबूल, पंचकूला हिंसा भड़काने का प्लान किया था तैयार: सूत्र

हनीप्रीत ने किया कबूल, पंचकूला हिंसा भड़काने का प्लान किया था तैयार: सूत्र

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:11 Oct 2017 8:42 AM GMT

हनीप्रीत ने किया कबूल, पंचकूला हिंसा भड़काने का प्लान किया था तैयार: सूत्र

Share Post

चंडीगढ़ : साध्वियों से रेप के जुर्म में 20 साल कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां कई दिनों तक जांच में असहयोग करने के बाद अब राज उगलने लगी है। सूत्रों के मुताबिक उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हनीप्रीत पर राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने का आरोप है, जिसमें 36 लोगों की जान चली गई थी।

उधर, पुलिस पूछताछ में हनीप्रीत के ड्राइवर राकेश ने भी खुलासा किया है कि पंचकूला दंगे के लिए हनीप्रीत ने मास्टर प्लान तैयार किया था। सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत के लैपटॉप में हिंसा का पूरा प्लान बना हुआ है। इसे हनीप्रीत के खिलाफ पुख्ता सबूत माना जा रहा है, लेकिन अभी तक यह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस हनीप्रीत का लैपटॉप और मोबाइल बरामद करने के प्रयास में जुटी है। हनीप्रीत को निशानदेही और सामान की बरामदगी के लिए ले जाया जा सकता है।

Share it
Top