Home » देश » ताजमहल गद्दारों ने बनाया : संगीत सोम

ताजमहल गद्दारों ने बनाया : संगीत सोम

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:16 Oct 2017 2:13 PM GMT

ताजमहल गद्दारों ने बनाया : संगीत सोम

Share Post

मेरठ (एजेंसी)। यूपी में ताजमहल को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है कि भाजपा विधायक संगीत सोम ने एक नया बयान देते हुए ताज महल को गद्दारों द्वारा निर्मित करार देने के साथ ही मुगल शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बता दिया है।

दरअसल मेरठ में एक सभा को संबोधित करते हुए संगीत सोम ने कहा कि लोगों को तकलीफ हुई कि ताज महल को ऐतिहासिक स्मारकों की लिस्ट से हटा दिया गया। लेकिन किस इतिहास के बात कर रहे हैं? वो इतिहास जिसमें एक बेटे ने बाप को जेल में डाल दिया या वो इतिहास जिसमें ताज महल बनाने वाले ने यूपी और देश के हिंदुओं का सर्वनाश करने का काम किया था। ऐसे लोगों का आज भी इतिहास में नाम होगा तो यह दुर्भाग्य की बात होगी लेकिन इतिहास बदला जा रहा है। ताज को गद्दारों ने बनाया है और इसकी यूपी की बुकलेट में जगह नहीं है। सोम ने आगे कहा कि यूपी में पिछले कई सालों में जो इतिहास बिगाड़ने का काम हुआ है उसे यूपी सरकार सुधार रही है।
सरकार देश के सही इतिहास को किताबों में लाने का काम कर रही है। सरकार इतिहास में जो कलंक कथा लिखी है चाहे वो अकबर हो या बाबर उसे इतिहास से मिटाने का काम कर रही है।
सोम का यह हंगामे के बाद आया है जो यूपी सरकार की पर्यटन बुक में ताज महल का पा ना होने के चलते शुरू हुआ था। हालांकि बाद ने सरकार ने इस पर अपनी सफाई भी दी थी।

Share it
Top