Home » देश » जम्मू सीमा पर दिखा पाक का दोहरा चेहरा

जम्मू सीमा पर दिखा पाक का दोहरा चेहरा

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:21 May 2018 2:43 PM GMT

जम्मू सीमा पर दिखा पाक का दोहरा चेहरा

Share Post

अनिल एस साक्षी

जम्मू। जम्मू सीमा के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सोमवार रात तथा सुबह की गई भारी गोलाबारी में एक पुलिस कर्मी समेत छह लोग घायल हो गए। धोखा देने में माहिर पाकिस्तान ने रविवार को दिन में सीमा पर शांति की गुहार लगाने के देर बाद रात को गोले दागना शुरू कर अपनी औकात दिखा दी।
दो दिन सीमा पर शांति के बाद जम्मू के सांबा व जम्मू जिलों में पाकिस्तान की भारी गोलाबारी से दहशत का माहौल है। सीमा सुरक्षा बल की ओर से पाकिस्तान के गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने एहियात के दौर पर सीमा से पांच किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों को बंद रखा है। अंतराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी का सिलसिला गत सोमवार को शुरू हुआ था व इसमें अब तक दो सीमा प्रहरियों समेत छह लोगों की मौत हुई है व दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं।
ताजा रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से भारी गोलाबारी जारी थी। भारी गोलीबारी से स्थानीय लोगों के बीच भय उत्पन्न हो गया और उन्होंने अपने घर खाली करना शुरू कर दिए। बीएसएफ से गोलीबारी रोकने की 'अपील' करने के एक दिन बाद पाकिस्तान की ओर से यह गोलाबारी शुरू हुई। कल बीएसएफ की कार्रवाई में उनका एक जवान मारा गया था जिसके बाद उन्होंने यह अपील की थी। पाकिस्तानी रेंजर्स ने रविवार को दिन में बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के अधिकारियों से टेलीफोन पर बात कर सीमा पर शांति कायम करने का आग्रह किया था। मुकरने में माहिर पाकिस्तान ने रात दस बजे के करीब सांबा जिले के रामगढ़, चमलियाल इलाकों में मोर्टार से गोले दागना शुरू कर दिए। वहीं सुबह सात बजे के करीब पाकिस्तान ने बिश्नाह के अरनिया में भारी गोलाबारी शुरू कर दी जिससे पुलिस के एक एसपीओ समेत छह लोग घायल हो गए। सुबह दस बजे के करीब पाकिस्तान की ओर से दागे गए दो शैल अरनिया में पुलिस थाने पर गिरे जिससे एसपीओ गुरचरण सिंह घायल हो गए। घायलों की पहचान बिश्नाह के पिंडी गांव के युवक यशपाल पुत्र तरसेम लाल, दर्शना देवी, पत्नी त्रिलोक सिंह, मोहेन्द्र कुमार, पुत्र हंस राज निवासी पिंडी चाढ़कां, अन्य घायलों की पहचान अभी नही हुई है।
पाकिस्तान ने करीब एक घंटे में अरनिया, पिंडी चाढ़कां में दो दर्जन से अधिक मोर्टार शैल दागे। इनमें से कुछ अरनिया के अस्पताल के पास भी गिरे। पाकिस्तान की ओर से गोले दागने का सिलसिला जारी है लोग जान बचाने को घरों में छिपे हुए हैं।
बीएसएफ ने 19 सेकंड का एक थर्मल इमैजिनरी फुटेज भी जारी किया था जिसमें बिना उकसावे के सीमा के उस ओर से गोलीबारी होने के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी चौकी ध्वस्त नजर नजर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से 15 मई से अब तक बिना किसी उकसावे के हुई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो चुके हैं। जम्मू में गत पावार को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी और 11 अन्य घायल हो गए थे। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और गोलेबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। सीमा पार से गोलीबारी और गोलेबारी की 700 से अधिक घटनाओं में 18 सुरक्षा कर्मियों सहित 38 लोग मारे गए तथा कई घायल हुए हैं।

Share it
Top