Home » देश » भारी बारिश से मुंबई में जीवन अस्तव्यस्त, कई स्कूल बंद

भारी बारिश से मुंबई में जीवन अस्तव्यस्त, कई स्कूल बंद

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:9 July 2018 5:34 PM GMT

भारी बारिश से मुंबई में जीवन अस्तव्यस्त, कई स्कूल बंद

Share Post

मुंबई , (भाषा)। मुंबई और नजदीक के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों , रेलवे की पटरियों पर पानी भर गया और शहर में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।

इस मौसम में एक दिन में हुई यह सर्वाधिक बारिश है जिसके कारण कई सड़कों और गलियों में पानी भर गया और यातायात जाम के हालात बन गए। लोगों को घुटनों तक भरे पानी से गुजरना पड़ा। बारिश और कम दृश्यता के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते रहे , सड़कों पर बने गड्ढों से समस्या और भी जटिल हो गयी है। कई स्कूलों ने आज छुट्टी घोषित कर दी है और कई लोग दफ्तर नहीं गए हैं। उपनगरीय रेलगाड]ियां पांच से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ रेलवे पटरियां पानी में डूब गए जिस पर रेल यातायात रोक दिया गया है। हालांकि, अन्य पटरियों पर सीमित गति से रेलगाड]ियां चलती रहीं। कुर्ला , सायन और दादर में बहुत अधिक जलभराव हुआ है। अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल रेलवे में रेलगाड]ियां चल रही हैं और कोई भी सेवा रद्द नहीं की गई है। बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के प्रवक्ता ने बताया कि बसें देरी से चल रही हैं लेकिन कोई भी सेवा रद्द या निलंबित नहीं की गई है। मौसम विभाग ने मुंबई में कल तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। कोलाबा वेधशाला में बीते 24 घंटे में 170.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Share it
Top