Home » देश » 26 को ताजमहल के बाहर झाड़ू लगाएंगे मुख्यमंत्री योगी

26 को ताजमहल के बाहर झाड़ू लगाएंगे मुख्यमंत्री योगी

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:22 Oct 2017 2:40 PM GMT

26 को ताजमहल के बाहर झाड़ू लगाएंगे मुख्यमंत्री योगी

Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

लखनऊ। भारतीय इतिहास और संस्कृति में ताजमहल के महत्व को लेकर उठे विवादों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दौरा करेंगे। 17वीं शताब्दी के इस स्मारक के दौरे पर योगी यहां आधा घंटा समय बिताएंगे। इस दौरान वे शाहजहां और मुमताज महल की कब्र को भी देखेंगे। साथ ही योगी ताज के बाहर झाड़ू भी लगाएंगे। योगी का यह पहला ताज दौरा होगा।
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर सीएम योगी पांच सौ लोगों के साथ झाड़ू लगाएंगे। इनमें पार्टी कार्यकर्ता, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता समेत जिले के गणमान्य लोग शामिल होंगे। साथ ही ताज की महत्वता पर योगी भाषण भी करेंगे। यूपी टूरिज्म के प्रिसिंपल पोटरी अवनीश अवस्थी ने बताया कि 26 अक्टूबर को अपने आगरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल के अंदरूनी हिस्सों का दौरा करेंगे। योगी आदित्यनाथ ताजमहल का दौरा करने वाले यूपी के पहले बीजेपी सीएम होंगे।इस दौरे पर यमुना नदी से ताजमहल तक प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए यूपी के मुख्यमंत्री नदी से लगे इलाके का भी निरीक्षण करेंगे। साथ ही ताजमहल के सौंदर्यीकरण की योजनाऔ का जायजा भी लेंगे। इसके अलावा आगरा के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की जाएगी। योगी के ताज दौरे की घोषणा उस समय हुई है, जब हाल ही में ताजमहल को लेकर विवादों की एक श्रृंखला शुरू हो गई। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश टूरिज्म की उस किताब से हुई जिसमें ताजमहल को कोई स्थान नहीं मिला। बीजेपी विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को भारतीय इतिहास पर दाग बता डाला। फिर बीजेपी सांसद विनय कटियार ने कहा कि वास्तव में ताजमहल एक शिव मंदिर है।

Share it
Top