Home » देश » अखिलेश को सीएम बनाकर की बड़ी गलती : मुलायम

अखिलेश को सीएम बनाकर की बड़ी गलती : मुलायम

👤 admin6 | Updated on:7 May 2017 6:21 PM GMT

अखिलेश को सीएम बनाकर की बड़ी गलती : मुलायम

Share Post

मैनपुरी, (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी में चल रही रार को आज पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने हवा दे दी है। आज मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन की एक बड़ी भूल को सार्वजनिक कर दिया। मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को जीवन की बड़ी भूल बताया। उत्तर प्रदेश के चुनावों में हारने के बाद भी समाजवादी पार्टी में रार पहले जैसी ही बनी हुई है।

मुलायम सिंह यादव आज लखनऊ से मैनपुरी पहुंचे। मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की करारी हार पर कहा कि मैंने अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर एक बड़ी भूल की। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर आज बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया। अगर मैं मुख्यमंत्री होता तो समाजवादी पार्टी को प्रदेश में बहुमत मिल जाता। इस कारण अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना मेरी एक बड़ी भूल थी। उन्होंने अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए अपनी गलती मानी। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सीएम हमको बनना चाहिए था। समाजवादी पार्टी अपनी गलती से चुनाव हारी है। अखिलेश यादव के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके पार्टी की हार तय कर ली थी। मुलायम ने कहा कि अखिलेश ने उस कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया
, जिसमें हमको जेल में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस कांग्रेस ने हमारी जिंदगी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, हमारे ऊपर बहुत केस लगाए।

Share it
Top