Home » देश » योग के रंग में रंगी दुनिया, पीएम बोले- विश्व को जोड़ने का काम कर रहा है योग

योग के रंग में रंगी दुनिया, पीएम बोले- विश्व को जोड़ने का काम कर रहा है योग

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:21 Jun 2017 7:20 PM GMT

योग के रंग में रंगी दुनिया, पीएम बोले- विश्व को जोड़ने का काम कर रहा है योग

Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

लखनउ/ नई दिल्ली। तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश और दुनिया भर में आज लाखों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग किया जिन्होंने लखनउढ में इस आयोजन की यह कहते हुए अगुवाई की कि योग आसनों ने दुनिया को भारत से जोड़ दिया है।

लखनउढ के रमाबाई अंबेडकर मैदान से लेकर दिल्ली में कनाट प्लेस तक और लंदन के ट्रैफलगार स्द्रायर से लेकर चीन की ग्रेट वाल तक योग दिवस की धूम रही जहां, स्वास्थ्य के लिए भारत की इस अमूल्य देन को अंगीकार करते हुए लोगों ने पूरे उत्साह के साथ योग आसन किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीवन में योग के महत्व की तुलना 'नमक' से करते हुए आज कहा कि जैसे जीवन में नमक का महत्व है, वैसा ही हम योग का स्थान बना सकते हैं और पूरी दुनिया को अपने साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका अदा कर रहे योग के जरिये विश्व् को मानवीय विचारों के संकटों से बचाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने तृतीय अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रिमझािम बारिश के बीच रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर आयोजित कार्यक्dरम में लोगों के हुजूम को सम्बोधित करते हुए कहा नमक होता तो थोड़ा सा है लेकिन पूरे शरीर की रचना में उसका महत्व नकारा नहीं जा सकता। जीवन में नमक ना हो तो जीवन नहीं चलता। जैसा जीवन में नमक का सार है, वैसा ही योग का स्थान हम बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें कोई घंटों योग करने की जरूरत नहीं है। बस 50-60 मिनट योग करने से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन, स्वस्थ बुद्धि प्राप्त होती है। अगर सवा सौ करोड़ देशवासी इस स्वास्थ्य को प्राप्त कर लें तो दुनिया के सामने जो मानवीय विचारों के संकट पैदा होते हैं, उनसे भी हम मानव जाति की रक्षा कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि योग विश्व् को अपने साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। दुनिया के हर देश में योग का कार्यक्dरम होता है। आज योग हर किसी के जीवन का हिस्सा बन रहा है। भारत के लोगों की प्राथमिकता दुनिया में प्रमुख स्थान पा चुकी है। विश्व् के अनेक देश जो ना तो हमारी परम्परा जानते हैं और ना ही संस्कृति जानते हैं, लेकिन वे सभी योग के कारण भारत के साथ जुड़ने लगे हैं। योग आज विश्व् को अपने साथ जोड़ने में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है।मोदी ने योग को विश्व् में रोजगार का नया बाजार करार देते हुए कहा कि योग के कारण पूरी दुनिया भारत से जुड़ने लगी है। योग के कारण अनेक नए संस्थान विकसित हुए हैं। योग प्रशिक्षण संस्थानों में भी नौजवान योग को एक पेशे के रूप में स्वीकार करते हुए अपने आप को तैयार कर रहे हैं। दुनिया के सभी देशों में योग शिक्षकों की मांग बढ़ रही है। इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी योगाभ्यास किया। लखनउढ और दिल्ली में बारिश ने कुछ खलल डाला लेकिन पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर योग करने के लिए एकत्र हुए लोगों का उत्साह कम नहीं कर पाई। दिल्ली में करीब 77,700 लोगों ने सुबह सवेरे बारिश को धता बताया और विभिन्न स्थानों पर योग करने के लिए एकत्र हुए। दुनिया के अलग अलग हिस्सों में भी लोग योग दिवस पर योगासान करने के लिए अपने घरों से बाहर निकले। चाहे लंदन आई हो या ट्रैफलगार स्द्रायर हो या फिर ग्रेट वाल हो, योग की धूम हर जगह नजर आई। अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने न्यूयार्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में आयोजित विशेष योग सत्र में हिस्सा लिया।

दक्षिण अफ्रीका के सोवेटो शहर में।,200 से अधिक योग प्रेमियों ने पहली बार योग किया।संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में घोषणा की थी कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। भारत ने एक दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए अपनी ओर से अथक प्रयास किए थे।

Share it
Top