Home » देश » मुल्क-मजहब की दीवारें तोड़ सेहत का साथी बना योग : नकवी

मुल्क-मजहब की दीवारें तोड़ सेहत का साथी बना योग : नकवी

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:21 Jun 2017 7:37 PM GMT

मुल्क-मजहब की दीवारें तोड़ सेहत का साथी बना योग : नकवी

Share Post

विशेष प्रतिनिधि

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि योग सेहत के खजाने की गोल्डन चाभी है जो मुल्क-मजहब की दीवारें तोड़ कर सेहत का साथी बन गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवसै के अवसर पर नोएडा के सेंट्रल पार्क में आयोजित कार्यक्dरम में नकवी ने हिस्सा लिया। नकवी ने कहा कि योग दिवस के दिन भारत की हजारों साल पुरानी विरासत दुनिया में अंतरराष्ट्रीय सेहत समागम में बदल गई है। नकवी ने कहा कि योग को आज दुनिया भर में पहचान और महत्व मिल रहा है।

योग पूरी दुनिया में लोगों के सेहत का संसाधन साबित हो रहा है। योग को विश्व के जन जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्dिरया अदा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को एक विकसित देश बनाना ही नहीं बल्कि सेहतमंद और साफ-सुथरा आदर्श देश बनाना है। उन्होंने कहा कि समस्त विश्व मेंö8220 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जोश-जज़्बे के साथ मनाया जाना वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती हुई साख का एक और प्रमाण है। नकवी ने कहा कि वह स्वयं पिछले कई वर्षों से योग करते आ रहे हैं। योग सेहत के खजाने की गोल्डन चाभी है और अच्छी सेहत ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत है। योग केवल व्यायाम नहीं है बल्कि यह सेहत विज्ञान भी है। योग तन को मजबूती और मन को शांति प्रदान करता है। योग की मदद से जीवन के विभिन्न पहलुओं में सामंजस्य बै"ाया जा सकता है, योग अभ्यास शरीर एवं मन, विचार एवं कर्म, और मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य प्रदान करने में भी सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 175 देशों ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के निर्णय से विश्व भर में भारत की प्रतिष्"ा बढ़ी है।

Share it
Top