Home » देश » दुर्गा पूजा के दौरान 'नदी परिभ्रमण' आयोजित करेगा पर्यटन विभाग

दुर्गा पूजा के दौरान 'नदी परिभ्रमण' आयोजित करेगा पर्यटन विभाग

👤 Veer Arjun | Updated on:15 Sep 2019 5:37 AM GMT

दुर्गा पूजा के दौरान नदी परिभ्रमण आयोजित करेगा पर्यटन विभाग

Share Post

कोलकाता, 15 सितम्बर (हि.स.)। महज 20 दिनों के बाद पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार दुर्गा उत्सव शुरू होने जा रहा है। बंगाल की वैश्विक पहचान बन चुकी दुर्गा पूजा के समय अधिक से अधिक पर्यटकों को लुभाने और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य पर्यटन विभाग ने नदी परिभ्रमण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

पश्चिम बंगाल पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की ओर से बताया गया है कि कोलकाता और उपनगरीय क्षेत्रों के चारों ओर से बहने वाली गंगा नदी(हुगली) के जरिए लोग दुर्गा पूजा भ्रमण का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा गंगा नदी में विसर्जन देखने की भी व्यवस्था क्रूज के जरिए की जाएगी।

विभाग की ओर से बताया गया है कि कोलकाता के बाबूघाट में मूर्तियों के विसर्जन(बिशोरजोन) देखने के लिए क्रूज की दो श्रेणियां होंगी- अवकाश क्रूज़ और भ्रमण क्रूज़। सभी परिभ्रमण न्यू बाबूघाट जेट्टी से शुरू होंगे। अवकाश क्रूज नदी में एक जगह गोठड़ा रहेगा जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जबकि भ्रमण क्रूज पूरे कोलकाता और उपनगरीय क्षेत्रों में नदी के रास्ते चक्कर लगाएगा जिससे लोगों को पूजा परिक्रमा में मदद मिलेगी।

परिभ्रमण के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। सभी बुकिंग ऑनलाइन करनी होगी। इसके लिए विभाग की ओर से जारी किया गया 24 घंटे का टोल-फ्री हेल्पलाइन भी है। नंबर है 18002121655 पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुबह और शाम दोनों समय नदी में क्रोध चलेगी। इसके लिए समय सारणी भी तय कर ली गई है।

विभाग के मुताबिक मॉर्निंग क्रूज़: 5, 6 और 7 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। प्रति व्यक्ति 1500 रुपये लिए जाएंगे और उन्हें भोजन भी दिया जाएगा। ईवनिंग क्रूज: 5 अक्टूबर, 6, 7 और 8 को, शाम 6 बजे से 9 रात बजे तक, प्रति ट्रिप 1,700 रुपये प्रति व्यक्ति (डिनर और टैक्स सहित) देने होंगे। विसर्जन यात्राएं: 9 और 10 अक्टूबर को होंगी। प्रति व्यक्ति 800 रुपये लगेंगे जिसमें यात्री को नाश्ता कराया जाएगा। शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक और रात 8 बजे से 9.30 बजे तक दो ट्रिप में विसर्जन परिभ्रमण किया जाएगा।

Share it
Top