Home » देश » झारखंड : कांग्रेस, जेएमएम, राजद का महागठबंधन तय, हेमंत सोरेन करेंगे नेतृत्व

झारखंड : कांग्रेस, जेएमएम, राजद का महागठबंधन तय, हेमंत सोरेन करेंगे नेतृत्व

👤 Veer Arjun | Updated on:8 Nov 2019 5:27 AM GMT

झारखंड : कांग्रेस, जेएमएम, राजद का महागठबंधन तय, हेमंत सोरेन करेंगे नेतृत्व

Share Post

रांची । झारखंड में महागठबंधन की रूपरेखा लगभग तय हो गई है। कांग्रेस, जेएमएम और राजद इसके प्रमुख घटक होंगे। गुरुवार देररात तक जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर राजद के तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और तीनों पार्टी के नेताओं ने बंद कमरे में इस मुद्दे पर चर्चा की। जेएमएम गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होगी। हेमंत सोरेन महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे। सीट बंटवारे का मुद्दा सुलझ गया है। महागठबंधन की औपचारिक घोषणा शुक्रवार को कभी भी हो सकती है।

रामेश्वर उरांव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, शुक्रवार दोपहर तक इसकी औपचारिक घोषणा होगी। जेवीएम और वामदलों को मगठबंधन में शामिल करने के सवाल को वह टाल गए। तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम गठबंधन के तहत झारखंड में विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। हेमंत महागठबंधन के मुखिया होंगे है। हमें हेमंत का नेतृत्व स्वीकार है।

इस बैठक में वामदलों की अनुपस्थिति यह साफ हो गया कि महागठबंधन कांग्रेस,जेएमएम और राजद के बीच होने वाला है। जेवीएम पहले ही सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुका है।

Share it
Top