Home » देश » उप्र : नोटबंदी की तीसरी वर्षगांठ पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

उप्र : नोटबंदी की तीसरी वर्षगांठ पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

👤 Veer Arjun | Updated on:8 Nov 2019 6:42 AM GMT

उप्र : नोटबंदी की तीसरी वर्षगांठ पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

Share Post

वाराणसी । नोटबंदी के तीन वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

संम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के वाग्देवी मंदिर के पास जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि नोटबंदी से लगातार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर घट रही है। जीडीपी की वृद्धि दर सुस्त रहने से घरेलू मांग नीचे आई है। सरकार अर्थव्यवस्था की अर्थी निकाल रही है। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन की सपना दिखा देश बेचने पर उतर आयी है सरकार।

अन्य कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी तख्तियां लहराते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। लोगों को नौकरियों से निकाला जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस फोर्स भी चौकस रही। विरोध प्रदर्शन में मनीष चौबे, विश्वनाथ कुंवर, अमित कुमार तिवारी, नवीन सिंह आदि शामिल रहे।

Share it
Top