Home » देश » केजी सेक्टर में पाकिस्तान का संघर्ष विराम उल्लंघन, जवान शहीद

केजी सेक्टर में पाकिस्तान का संघर्ष विराम उल्लंघन, जवान शहीद

👤 manish kumar | Updated on:8 Nov 2019 7:51 AM GMT

केजी सेक्टर में पाकिस्तान का संघर्ष विराम उल्लंघन, जवान शहीद

Share Post

जम्मू । पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है जिसके चलते वह लगभग हर रोज जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के पुंछ जिले के मेंढर की नियंत्रण रेखा पर बसे केजी सेक्टर में भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया।

शुक्रवार तड़के मेंढर की नियंत्रण रेखा के करीब बसे कृष्णा घाटी सेक्टर की अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी लाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार के गोले भी दागे। पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान जवान शहीद हो गया। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया।

इससे पहले अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में पाकिस्तान ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसमें भारत के दो जवान शहीद हुए थे जबकि एक आम नागरिक की भी मौत हो गई थी। हिस

Share it
Top