Home » देश » शाह ने राफेल पर बवाल को बताया पाखंड, कहा- देश से माफी मांगे कांग्रेस नेता

शाह ने राफेल पर बवाल को बताया पाखंड, कहा- देश से माफी मांगे कांग्रेस नेता

👤 Veer Arjun | Updated on:14 Nov 2019 3:07 PM GMT

शाह ने राफेल पर बवाल को बताया पाखंड, कहा- देश से माफी मांगे कांग्रेस नेता

Share Post

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय का निर्णय कांग्रेस तथा उसके नेताओं के दुर्भावनापूर्ण अभियान को करारा जवाब है और कांग्रेस तथा उसके नेताओं को इस मुद्दे पर संसद का समय बर्बाद करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल मामले में गुरुवार को सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज किये जाने के बाद शाह ने टि्वटर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अब यह साबित हो गया है कि राफेल मामले पर संसद में हंगामा झूठ और पाखंड था। संसद में जो समय बर्बाद हुआ उसे जनकल्याण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। उच्चतम न्यायालय की फटकार के बाद कांग्रेस और उसके नेताओं जो राजनीति को राष्ट्रीय हित से उपर मानते हैं को देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि न्यायालय का फैसला उन नेताओं तथा दलों को करारा जवाब है जो दुर्भावनापूर्ण और आधारहीन अभियानों पर भरोसा करते हैं। आज के निर्णय से पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त मोदी सरकार की विश्वसनीयता एक बार फिर साबित हो जाती है।

Share it
Top