Home » देश » अधिकारियों को सुशासन का एजेंडा आगे बढ़ाते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनानी चाहिए : मुर्मू

अधिकारियों को सुशासन का एजेंडा आगे बढ़ाते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनानी चाहिए : मुर्मू

👤 manish kumar | Updated on:16 Nov 2019 5:56 AM GMT

अधिकारियों को सुशासन का एजेंडा आगे बढ़ाते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनानी चाहिए : मुर्मू

Share Post

जम्मू । केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि हमें सेव अवर स्किन (एसओएस) सिस्टम से बाहर आकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है और हमें जम्मू-कश्मीर में सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनानी चाहिए।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सुशासन प्रक्रिया की प्रतिकृति विषय पर जम्मू में क्षेत्रीय कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह में उपराज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर में अपनी सोच में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास में नई संभावनाएं हैं। पंचायतों को सशक्त करने के लिए भारतीय संविधान के 73वें और 74वें संशोधन को प्रभावी तरीके से लागू किया गया है। निकायों के चुनाव भी हो चुके हैं। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों से कहा कि वे लोगों तक अपनी पहुंच बनाएं और उनकी समस्याएं सुनें और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ संपर्क को मजबूत किया जाए।

उपराज्यपाल मुर्मू ने कहा कि कांफ्रेंस में उठाए जाने वाले मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद सिफारिशें की जाएंगी, जिसकी रिपोर्ट पर सरकार गौर करेगी। विचारों के आदान-प्रदान से नई चीजों का पता लगेगा। इससे पहले केंद्रीय पर्सनल एंड ट्रेनिंग विभाग के सचिव सी चंद्रमोली ने कहा कि अधिकारियों का काम लोगों की समस्याओं का समाधान करना है और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। हमें आम लोगों के काम के लिए आगे आना चाहिए। लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले, यह सुशासन का अहम कदम है। जम्मू के कनवेंशन सेंटर में आयोजित की जा रही क्षेत्रीय कांफ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों से अधिकारी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय इस कांफ्रेंस में सुशासन के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। हिस

Share it
Top