Home » देश » झारखंड में सभी सीटों पर लड़ेगी भाजपा : माथुर

झारखंड में सभी सीटों पर लड़ेगी भाजपा : माथुर

👤 mukesh | Updated on:17 Nov 2019 5:39 AM GMT

झारखंड में सभी सीटों पर लड़ेगी भाजपा : माथुर

Share Post

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रभारी ओपी माथुर ने कहा कि हर बूथ पर हमारी तैयारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को लेकर जगहों को चिह्नित किया जा रहा है।

यह पूछे जाने पर की झारखंड में एनडीए टूट गया है और भाजपा अकेले लड़ेगी? इस पर उन्होंने कहा कि अगर आप कह रहे हैं कि गठबंधन टूट गया है, तो पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी। यह पूछे जाने पर राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने दो जगहों से नामांकन पत्र खरीदा है? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे इस प्रकार की जानकारी है। मैं इसका पता लगाता हूं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रधानमंत्री की सभा पांच से ज्यादा होगी। इसके लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी सभाएं रांची में होंगी। (एजेंसी हिस.)

Share it
Top