Home » देश » सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

👤 manish kumar | Updated on:25 Nov 2019 1:01 PM GMT

सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

Share Post

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को महाराष्ट्र में भाजपा द्वारा सरकार बनाए जाने की कवायद के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।

रात-भर में महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार के साथ सरकार बनाने को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल, आनंद शर्मा, अधीर रंजन चौधरी और शशि थरूर शामिल थे। नेतागण हाथों में बैनर और प्लेकार्ड लिए हुए थे।

यह प्रदर्शन संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने किया गया, जिसमें पार्टी के ज्यादातर सांसद शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं के पोस्टरों पर लिखा था 'लोकतंत्र की हत्या बन्द करो'। वहीं लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह सदन में एक मुद्दा उठाना चाहते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है तो इसका कोई मायने नहीं है। इसी बीच कांग्रेस के युवा मोर्चा ने भी महाराष्ट्र में भाजपा नेतृत्व में बनी सरकार के मुद्दे पर सड़कों पर प्रदर्शन किया।

इससे पहले महाराष्ट्र में बने जटिल राजनीतिक परिदृश्य के बीच कांग्रेस के संसदीय रणनीति समूह की बैठक आज सुबह दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर आयोजित की गई। अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद और केसी वेणुगोपाल सहित कई कांग्रेस नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया।

पार्टी नेता गौरव गोगोई ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि हमने खासकर महाराष्ट्र सहित सभी मामलों पर चर्चा की। कांग्रेस आज इसे संसद में उठाएगी। उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र के मुद्दे को गंभीरता से उठाएंगे। दोनों सदनों में कार्यवाही को रोकेंगे। सरकार अरुणाचल से गोवा, कर्नाटक और अब महाराष्ट्र तक लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इस मुद्दे पर हम समान विचारधारा वाले दलों के साथ चर्चा कर चुके हैं। इसी बीच कांग्रेस नेताओं की संसद के दोनों सदनों में हंगामें के चलते लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही दिन-भर के लिए स्थगित कर दी गई। हिस

Share it
Top