Home » देश » हुड्डा ने कहा, टिकटों का सही आवंटन न होना भी हार का कारण

हुड्डा ने कहा, टिकटों का सही आवंटन न होना भी हार का कारण

👤 manish kumar | Updated on:28 Nov 2019 4:30 AM GMT

हुड्डा ने कहा, टिकटों का सही आवंटन न होना भी हार का कारण

Share Post

चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वीकार किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट आवंटन में गड़बड़ी भी हार का बड़ा कारण है। आज यहां पत्रकारों से बातचीत में संगठन के मुद्दे पर उन्होंने माना कि चुनाव के दौरान कुछ सीटों पर कांग्रेस पार्टी द्वारा गलत टिकटों का आवंटन किया गया है। इन सीटों पर मजबूत प्रत्याशी होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने दूसरे प्रत्याशियों को टिकट दिया और वही उनकी हार का कारण बन गया।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव परिणाम पर मंथन किया जा चुका है। इसमें बड़ा कारण यही सामने आया कि अगर टिकट का वितरण सही तरीके से होता तो कांग्रेस को और सीटें मिल सकती थीं। उन्होंने बताया कि हार का दूसरा बड़ा कारण कांग्रेस पार्टी में देरी में परिवर्तन करना है। अगर यह बदलाव दो से तीन माह पहले होता तो पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था।

पूर्व सीएम ने हार के कारणों पर मंथन करने से इनकार करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस को 15 सीटों पर जीत मिली थी इस बार 31 सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा है। हार पर मंथन करने की जरूरत भाजपा को है। कांग्रेस पार्टी अब आगे बढऩे की रणनीति पर काम कर रही है। सडक़ से लेकर सदन तक भाजपा के जनविरोधी फैसलों का विरोध किया जाएगा।

हुड्डा ने बताया कि जनवरी माह के दौरान कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। इस दौरान संगठन का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए अस्थाई नियुक्तियां हो चुकी हैं। सदस्यता अभियान के बाद संगठन में नियुक्तियां तथा अन्य चुनावी प्रक्रिया को अमली रूप दिया जाएगा। संगठन के गठन की प्रक्रिया अगले साल मार्च माह तक पूरी हो जाएगी।

Share it
Top