Home » देश » संजय सिंह का सड़े प्याज पर पासवान से सवाल

संजय सिंह का सड़े प्याज पर पासवान से सवाल

👤 mukesh | Updated on:1 Dec 2019 9:05 AM GMT

संजय सिंह का सड़े प्याज पर पासवान से सवाल

Share Post

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्याज की बढ़ती कीमत पर रविवार को ट्ववीट किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए केंद्रीयमंत्री रामविलास पासवान पर आरोप लगाए।

संजय सिंह ने कहा कि, 'पूरा देश प्याज की महंगाई से रो रहा है। 32,000 टन प्याज सरकारी गोदामों में सड़ गया है। ' सिंह ने सवालिया लहजे में कहा- 'रामविलास पासवानजी इतनी प्याज सड़ गई और आपको पता नहीं चला? सच बताओ पासवानजी प्याज वाकई सड़ी है की आपने कागज में सड़ा दिया?'

आप सांसद ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में प्याज का दाम 100 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम है। दिल्ली सरकार जनता को 23 रुपये किलो प्याज दे रही है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो नरेन्द्र मोदी ने प्याज की कीमतों को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। आज वैसी ही स्थिति है, तो प्रधानमंत्री इस पर जनता से क्या कहेंगे।

संजय ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमाखोरों पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, इसके लिए गठजोड़ जिम्मेदार है। आप नेता ने कहा है कि दिल्ली सरकार 23.90 रुपये किलो प्याज दे रही थी। केंद्र ने इसे रोकने के लिए दिल्ली सरकार को दिए जा रहे प्याज के रेट 15 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जमाखोरी और कालाबाजारी को बढ़ाव दे रही है। (एजेंसी हिस.)

Share it
Top