Home » देश » द्रास में खून जमा देने वाली ठंड, पारा माइनस 25.4 डिग्री सेल्सियस

द्रास में खून जमा देने वाली ठंड, पारा माइनस 25.4 डिग्री सेल्सियस

👤 manish kumar | Updated on:7 Dec 2019 2:03 PM GMT

द्रास में खून जमा देने वाली ठंड, पारा माइनस 25.4 डिग्री सेल्सियस

Share Post

जम्मू । बर्फ के रेगिस्तान केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कई हिस्से में खून जमा देने वाली ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 25.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और लेह शहर का शून्य से 15.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में शुक्रवार रात इस मौसम में अब तक की सबसे ठंडी रात रही। पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस रक पहुंच गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.9 और गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच शनिवार को श्रीनगर में धुंध छाई रही जबकि जम्मू में तेज धूप निकली। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.5, कटरा में 8.7 और भद्रवाह में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिस

Share it
Top