Home » देश » सरकार की गलत नीतियों से अर्थव्यवस्था हुई चौपटः प्रियंका

सरकार की गलत नीतियों से अर्थव्यवस्था हुई चौपटः प्रियंका

👤 mukesh | Updated on:14 Dec 2019 10:04 AM GMT

सरकार की गलत नीतियों से अर्थव्यवस्था हुई चौपटः प्रियंका

Share Post

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित 'भारत बचाओ रैली' में लोगों का आह्वान किया कि वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने केंद्र पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था खराब दौर से गुजर रही है। समानता का अधिकार नहीं बचा है।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा के गत छह वर्षों के शासनकाल में बेरोजगारी चरम पर है। लोग देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। अगर लोग ऐसा नहीं करेंगे तो संविधान खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा हमें देश को विनाश से बचाना है।

रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेता मौजूद हैं। सोनिया गांधी के कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद ये पहला मौका है, जब कांग्रेस ने रामलीला मैदान में मेगा रैली का आयोजन किया है। यह रैली पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। प्रियंका ने देश के विभिन्न हिस्सों से रैली में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उल्लेखनीय है कि पहले यह रैली 30 नवम्बर को होनी थी। संसद के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर इसे 14 दिसम्बर को करने की घोषणा की गई थी। (एजेंसी हिस.)

Share it
Top