Home » देश » दिल्ली-एनसीआर में ठंड से मिली राहत, सात जनवरी के बाद बढ़ सकती ठंड

दिल्ली-एनसीआर में ठंड से मिली राहत, सात जनवरी के बाद बढ़ सकती ठंड

👤 Veer Arjun | Updated on:4 Jan 2020 8:23 AM GMT

दिल्ली-एनसीआर में ठंड से मिली राहत, सात जनवरी के बाद बढ़ सकती ठंड

Share Post

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को ठंड से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली में सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में हवा का स्तर अभी भी खराब स्थिति में बना हुआ है।केंद्रीय वायु नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, एयर क्वालिटी इंडेक्स 390 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में मौसम साफ रहा तो कहीं कोहरा भी छाया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी के बाद ठंड बढ़ सकती है और सात जनवरी के बाद दिसम्बर जैसी ठंड की वापसी हो सकती है। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा था। शनिवार को सुबह के समय कोहरा दिखा लेकिन फिर भी दृश्यता ठीक-ठाक बनी रही। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 6 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। उस दिन हवाएं भी 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। स्काईमेट के अनुसार, जनवरी में ठीक-ठाक बारिश होती है। जब-जब वेस्टर्न डिस्टरबेंस आता है, तापमान में बदलाव की स्थितियां बनती हैं। दिल्ली में पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 1 से 3 जनवरी तक था, जिसका असर अधिक नहीं रहा। छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

कम विजिबिलिटी की वजह से उत्तर रेलवे की 19 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी के कारण चार फ्लाइटें डायवर्ट करनी पड़ी, जबकि 10 विलम्ब से चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा छाया। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर की ठंड ने इस बार 119 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया था। दिन का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया था।

Share it
Top