Home » देश » स्वामी विवेकानंद की छह फिट ऊंची फाइबर की मूर्ति का अनावरण

स्वामी विवेकानंद की छह फिट ऊंची फाइबर की मूर्ति का अनावरण

👤 Veer Arjun | Updated on:12 Jan 2020 8:16 AM GMT

स्वामी विवेकानंद की छह फिट ऊंची फाइबर की मूर्ति का अनावरण

Share Post

लखनऊ । स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में रविवार को पांच दिवसीय 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2020 का आगाज हो गया। महोत्सव में पंजाब, राजस्थान, बिहार व अन्य राज्यों से आये कलाकार मार्च पास्ट करते हुए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे, जिनका स्वागत राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी व महापौर डॉक्टर संयुक्ता भाटिया ने किया। युवा महोत्सव के अधिकांश कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होंगे जहां कंट्रोल रूम भी बनाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

केंद्रीय खेल मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को इस कार्यक्रम का आगाज हुआ है। इसमें देश के 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं की टीम को प्रतिभाग करने के लिए पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय खेल व युवा मंत्री किरेन रिजिजू व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की 50 किलो की छह फिट ऊंची फाइबर की मूर्ति का भी अनावरण किया गया। लोकगायिका मालिनी अवस्थी का नृत्य और गायन कार्यक्रम से महोत्सव में चार चांद लगा दिये। 16 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में इसका समपान होगा। महोत्सव में मालिनी अवस्थी, मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। युवा महोत्सव में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

प्रतिभाओं को किया जायेगा सम्मानित

लखनऊ में आयोजित पांच दिवसीय 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2020 में हर जिले से दो यूथ आइकॉन शामिल होंगे। महोत्सव में प्रथम पुरस्कार पाने वाले एक लाख पचास हजार रुपये व द्वितीय पुरस्कार पाने वाले को एक लाख रुपये और तीसरा पुरस्कार पाने वाले को 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।

Share it
Top