Home » देश » कोलकाता : तापमान में गिरावट जारी, गंगासागर में श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें

कोलकाता : तापमान में गिरावट जारी, गंगासागर में श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें

👤 Veer Arjun | Updated on:14 Jan 2020 4:55 AM GMT

कोलकाता : तापमान में गिरावट जारी, गंगासागर में श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें

Share Post

कोलकाता । मकर संक्रांति के त्योहार के बीच कोलकाता में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन महानगर में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है।

बुधवार को सुबह गंगासागर में संक्रांति के अवसर पर पुण्य स्नान होना है। इसके पहले कोलकाता में तापमान के इस तरह से कम होने की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यह श्रद्धालुओं के लिए थोड़ी मुश्किल खड़ी करने वाला है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बुधवार को भी तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, इसलिए मकर संक्रांति के दिन भी लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है। गुरुवार को हालांकि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से बर्फीली हवाएं पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी हैं। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड लग रही है। इसके अलावा वातावरण में आर्द्रता अधिक होने के कारण कोहरा भी पड़ रहा है। इसी वजह से बुधवार को भी तापमान कम ही रहेगा और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Share it
Top