Home » देश » लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में बम धमाका, घायल हुए दो वकील, मची अफरातफरी

लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में बम धमाका, घायल हुए दो वकील, मची अफरातफरी

👤 Veer Arjun | Updated on:13 Feb 2020 9:16 AM GMT

लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में बम धमाका, घायल हुए दो वकील, मची अफरातफरी

Share Post

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज कोर्ट में एक देसी बम धमाका किया गया है, जिसमें दो वकीलों के घायल होने की सूचना है। साथ ही साथ बताया जा रहा है कि तीन जिंदा बरामद किए गए हैं। ये जानलेवा हमला लखनऊ बार एसोशिएसन के एक पदाधिकारी के ऊपर किया गया।

बम धमाके की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल कोर्ट परिसर में पहुंचा है, जहां उसे जांच के दौरान तीन देसी बम मिले हैं। कहा जा रहा है कि यह हमला वकील संजीव लोधी पर किया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी हुई है। संजीव लोधी ने आरोप लगाया है कि दूसरे वकील जीतू यादव का इस घटना के पीछे हाथ है।

हमले में वकील संजीव लोधी बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस इसे दो गुटों के बीच टकराव का मामला कह रही है। वहीं, घायल हुए वकीलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की वहस से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की खोजबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। पुलिस तलाश कर रही है कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं। पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Share it
Top