Home » देश » बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल

बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल

👤 Veer Arjun | Updated on:17 Feb 2020 8:57 AM GMT

बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल

Share Post

रांची । झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय हो गया है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झाविमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।

सोमवार को स्थानीय प्रभात तारा मैदान पर आयोजित मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री शाह के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मंच पर भाजपा के उपाध्यक्ष ओम माथुर, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा, राम विचार नेताम, करिया मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि 14 साल बाद बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी झाविमो का भाजपा में विलय करने की घोषणा की थी। समारोह में भाजपा और झाविमो के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share it
Top