Home » देश » लोगों को घर पहुंचाने के लिए बसें तैयार, योगी सरकार दे संचालन की अनुमति : प्रियंका

लोगों को घर पहुंचाने के लिए बसें तैयार, योगी सरकार दे संचालन की अनुमति : प्रियंका

👤 mukesh | Updated on:17 May 2020 11:50 AM GMT

लोगों को घर पहुंचाने के लिए बसें तैयार, योगी सरकार दे संचालन की अनुमति : प्रियंका

Share Post

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रवासी श्रमिकों के पैदल अपने गृह नगर की ओर निकलने की व्यथा पर केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार से जल्द मदद मुहैया कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उप्र के बॉर्डरों पर लोग एकत्रित हैं लेकिन सीमा पर करने की उन्हें अनुमति नहीं है और न ही उनके पास साधन है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी 1000 बसों के संचालन के लिए तैयार है, बस राज्य सरकार अनुमति दे दे ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता हो सके।

प्रियंका गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि उप्र के हर बॉर्डर पर बहुत बड़ी संख्या में अप्रवासी मजदूर इकट्ठा हो गए हैं। वे यहां धूप और गर्मी में पैदल चलकर पहुंच रहे हैं। आज भी उन्हें बॉर्डर पर घंटों खड़ा रखा जा रहा है। उन्हें उत्तर प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। लॉकडाउन के चलते उनके पास पिछले 50 दिनों से कोई काम नहीं है। उनकी आजीविका के साधन बंद पड़े हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार जो भी योजनाएं बना रही है, उनमें मजदूरों को जगह नहीं दी जा रही है। उनके लिए कुछ सोचा ही नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को घर भिजवाने की कोरी घोषणाएं और ओछी राजनीति से काम नहीं चलेगा।

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा ट्रेनें और बसें चलाइए ताकि मजदूरों को उनके गांवों तक पहुंचाया जा सके। इस कोशिश में कांग्रेस पार्टी भी सरकार की सहायता करना चाहती है। अगर सरकार कांग्रेस को 1000 बसों को चलाने की अनुमति देती है तो लोगों की मदद के साथ सरकार की कोशिशें भी कारगर साबित होंगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share it
Top