Home » देश » केंद्र के भरोसे सरकार चला रहे हैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे: देवेंद्र फडणवीस

केंद्र के भरोसे सरकार चला रहे हैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे: देवेंद्र फडणवीस

👤 mukesh | Updated on:22 May 2020 10:52 AM GMT

केंद्र के भरोसे सरकार चला रहे हैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे: देवेंद्र फडणवीस

Share Post

मुंबई। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे केंद्र के भरोसे महाराष्ट्र सरकार चला रहे हैं। देश की 30 फीसदी से ज्यादा कोरोना मौत अकेले महाराष्ट्र में हुई है लेकिन राज्य सरकार ने कोरोना के लिए कोई भी उपाय योजना राज्य में नहीं किया है। इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को राज्य महाविकास आघाड़ी सरकार के विरोध में मेरा आंगन मेरा आंदोलन कर रही है।

देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया है। लोगों को केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश यहां तक कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासित राज्य ने भी कोरोना को देखते हुए पैकेज की घोषणा की है। लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक किसी भी तरह का पैकेज घोषित नहीं किया है। इसके उलट राज्य सरकार सिर्फ फेसबुक, सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार चला रही है। इससे जनता में सरकार के प्रति आक्रोश फैला हुआ है।

फडणवीस ने कहा कि भाजपा सिर्फ सरकार को जागरूक करने के लिए आंदोलन कर रही है। सायन में भाजपा विधायक प्रसाद लाड की ओर से राज्य सरकार के विरोध में जोरदार आंदोलन किया गया है। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए आंदोलन में शामिल हुए। इसी तरह का आंदोलन शुक्रवार को मुंबई में लगभग सभी इलाकों में किया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share it
Top