Home » देश » साजिद-वाजिद फेम संगीतकार वाजिद खान का निधन, फिल्म जगत में छाया शोक

साजिद-वाजिद फेम संगीतकार वाजिद खान का निधन, फिल्म जगत में छाया शोक

👤 Veer Arjun | Updated on:1 Jun 2020 5:07 AM GMT

साजिद-वाजिद फेम संगीतकार वाजिद खान का निधन, फिल्म जगत में छाया शोक

Share Post

मुंबई । फिल्म जगत में साजिद-वाजिद के नाम से मशहूर संगीतकार जोड़ी सोमवार को टूट गई। इस जोड़ी के मशहूर संगीतकार वाजिद खान (42) का आज तड़के मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम अंधेरी में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता इरफान खान के कब्र के पास किया जाएगा।

वाजिद खान के नजदीकी सलीम मर्चंट ने बताया कि वाजिद खान किडनी व डायबीटिज से पीड़ित थे। उनका इलाज चेंबूर स्थित सुराना अस्पताल में चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनकी किडनी का प्रत्यारोपण किया गया था लेकिन ऑपरेशन के समय इंफेक्शन होने की वजह से उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही थी। सोमवार तड़के दो बजे के करीब उनकी मौत हो गई। वाजिद खान की मौत से फिल्म जगत को करारा झटका लगा है। बीते एक माह में फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर व इरफान खान के बाद बॉलीवुड को ये तीसरा झटका है। बताया जा रहा है कि वाजिद खान को कोरोना का इंफेक्शन हुआ था, इसलिए उनकी मृत्यु के बाद कोरोना जांच भी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार साजिद-वाजिद की जोड़ी ने अपने कैरियर की शुरुआत 1998 में 'मैंने प्यार किया' नामक फिल्म में संगीत देते हुए किया था। इसके बाद इस जोड़ी ने वॉटेड, दबंग, एक था टाइगर आदि फिल्मों में अपने सदाबहार संगीत दिया था।

Share it
Top