Home » देश » रघुवंश के आगे झुके तेजस्वी, रामा सिंह को राजद में शामिल करने पर रोक

रघुवंश के आगे झुके तेजस्वी, रामा सिंह को राजद में शामिल करने पर रोक

👤 mukesh | Updated on:29 Jun 2020 8:57 AM GMT

रघुवंश के आगे झुके तेजस्वी, रामा सिंह को राजद में शामिल करने पर  रोक

Share Post

पटना। राजद में रामा सिंह के आने की खबर से भड़के रघुवंश प्रसाद सिंह के पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे से तेजस्वी यादव बैकफुट पर आ गए हैं।

ताजा खबरों के अनुसार रामा सिंह को अब राजद में शामिल नहीं किया जाएगा । राजद नेता लालू यादव से रघुवंश सिंह की बातचीत के बाद सबकुछ साफ हो गया और अंततोगत्वा रघुवंश सिंह पार्टी पर भारी पड़े। इतना ही नहीं रघुवंश की नाराजगी के बाद अब रामा सिंह की राजद में आने की राहें फिलहाल ब्लॉक कर दी गई है। लोजपा छोड़कर राजद में आने का सपना संजोए रामा सिंह को सोमवार को ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी थी, लेकिन इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

रामा सिंह के राजद में आने की सूचना के बाद राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कड़ा विरोध जताया था और पार्टी के उपध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। रामा सिंह ने रघुवंश प्रसाद सिंह को लोकसभा के चुनाव में करारी शिकस्त दी थी। उसके बाद से इन दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की खाई बढ़ती ही जा रही थी। (एजेंसी, हि.स.)

Share it
Top