Home » देश » बाढ़ से असम के 20 जिले के 13,26,815 लोग प्रभावित, अब तक 37 की मौत

बाढ़ से असम के 20 जिले के 13,26,815 लोग प्रभावित, अब तक 37 की मौत

👤 Veer Arjun | Updated on:4 July 2020 7:01 AM GMT

बाढ़ से असम के 20 जिले के 13,26,815 लोग प्रभावित, अब तक 37 की मौत

Share Post

गुवाहाटी । बाढ़ की वजह से असम के अब भी 20 जिले प्रभावित हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में 22 मई से बाढ़ के हालात जो बने, वह अभी भी कामय है। हालांकि, बीच में हालात काफी सामान्य हो चुके थे लेकिन अचानक फिर से बारिश तेज हो गई, जिसके चलते बाढ़ के हालात बेकाबू हो गए।

केंद्रीय जल आयोग की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार निमातीघाटी (जोरहाट), धुबरी में ब्रह्मपुत्र; एनटी रोड क्रॉसिंग (शोणितपुर) में जिया भराली; धरमतुल (नगांव) में कपिली और रेड ब्रिज (बरपेटा) में बेकी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शुक्रवार रात जारी आंकड़ों के अनुसार असम के धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, चिरांग, दरंग, नलबाड़ी, बरपेटा, बंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमार, ग्वालपारा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट, जोरहाट, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया जिला के 49 राजस्व सर्किल के 1636 गांवों के 13,26,815 लोग प्रभावित हुए हैं।

बदली स्थिति में बाढ़ से 20 जिलों के 67,628.06 हेक्टयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 156 राहत शिविर बनाए गए हैं। वहीं लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करने के लिए 11.741 व्यक्ति शिविरों में रह रहे हैं। बाढ़ में शुक्रवार को 01 व्यक्तियों की मौत हो गई। इस बाढ़ में अब तक 37 लोगों की मौत हो गई है।

बाढ़ के चलते 6,83,913 बड़े जानवर, 3,19,942 छोटे जानवर तथा 9,10,146 पोल्ट्री बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 40 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं अन्य 35 मकानों को भी नुकसान हुआ है।

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ, सर्किल अधिकारी, स्थानीय नागरिक, सिविल डिफेंस, आईडब्ल्यूटी की टीमों को तैनात किया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 127 नावें तैनात की गई हैं। बाढ़ में फंसे 1189 लोगों को बाहर निकलाकर सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है। बाढ़ प्रभावितों के बीच सरकार की ओर से 5661.99 क्वींटल चावल, 1042.50 क्वींटल दाल, 293.08 क्वींटल नमक और 3304.62 लीटर सरसों के तेल के अलावा अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया है। बाढ़ के चलते कई सड़कें, बांस व आरसीसी के कई पुलों को भी नुकसान पहुंचा है।

Share it
Top